फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बीमार पति को देखने ससुराल पहुंची पत्नी, ससुराल वालों पर पीटने का आरोप

Sun, 26 Oct 2025 09:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नारखी। थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर बुरी तरह मारपीट कर जेवरात उतरवाने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने बताया कि वह अपने बीमार पति को देखने ससुराल पहुंची थी।
विज्ञापन


लाइनपार थाना क्षेत्र के नेहरू नगर, स्टेशन रोड निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 1 मार्च 2025 को आलमपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उसके पति को काफी पुरानी बीमारी चली आ रही है। इस बीमारी के चलते पति-पत्नी के बीच संबंध खराब होते चले गए, जिसके बाद वह मायके चली गई थी। रविवार को अपने बीमार पति को देखने के लिए अपनी ससुराल गांव आलमपुर आई थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने कमरे में बंद कर मारपीट की। जेवरात भी उतरवा लिए। इस घटना के संबंध में थाना नारखी में अपने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें