फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालत ठीक होते ही हत्यारोपी पति को होगी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के नूरनगर में पत्नी की हत्या के मामले में घायल पति का उपचार पुलिस हिरासत में आगरा में चल रहा है। जबकि अन्य आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा है कि हालत में सुधार होते ही हत्यारोपी पति को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

थाना रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नूरनगर निवासी आसमा उर्फ गोला (26) पत्नी आसिफ की मंगलवार को पति ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पति ने उसी चाकू से अपने चेहरे और हाथों पर भी वार कर खुद को घायल कर लिया था। पुलिस अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। मृतका के भाई की ओर से दहेज की खातिर बहन की हत्या किए जाने के कारण मामले की जांच सीओ सिटी की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें