फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 27 Feb 2024 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजन को इसकी जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नगला तुरकिया निवासी अंकुश (24) की ससुराल जनपद मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नसीरपुर में है। उसकी पत्नी सुरभि करीब तीन माह से अपने मायके में रह रही हैं। उसने पति पर वाद दायर कर रखा है, जिसको लेकर अंकुश परेशान चल रहा था। बताते हैं कि वह कई बार पत्नी को मनाने के लिए और साथ चलने के लिए कह रहा था। परिजन के अनुसार पत्नी ने आने से मना कर दिया। इसको लेकर वह काफी क्षुब्ध था। उसने सोमवार देर रात फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजन को इसकी जानकारी काफी देर बाद हुई, जिससे परिजन में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। जहां मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सौंप दिया। थाना प्रभारी मक्खनपुर शैलेंद्र सिंह का कहना है कि पति-पत्नी में तीन माह से विवाद चल रहा था। इसके चलते युवक परेशान था। इसी अवसाद में उसने आत्महत्या की है। युवक एक फैक्टरी में मजदूरी करने के साथ ही फल का ठेला लगाता था, उसके एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें