शिकोहाबाद। शराब के नशे में चूर पति की फटकार पत्नी को नागवार गुजरी। पत्नी ने अपने पति को ही बीच सड़क पर पीट दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग-अलग कराया।
शनिवार को दंपती बच्चों के साथ स्टेशन रोड से होते हुए कहीं जा रहे थे। पति शराब पिए हुए था। तभी अचानक उसकी अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इतने में पत्नी को गुस्सा आ गया। जिसने अपने शराबी पति को बीच सड़क पर ही उठाकर पटक दिया। पति-पत्नी के बीच मारपीट होती देख लोगों की भीड़ जुट गई। किसी तरह लोगों ने उन्हें अलग कराया। इस घटना का लोगों ने वीडियो बना दिया। जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।