फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद का अधिग्रहण नहीं किया तो मंदिर का क्यों: लक्ष्मीकांत

Sun, 06 Dec 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया है। उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अब तक किसी मस्जिद या दरगाह का अधिग्रहण नहीं किया तो मंदिर का अधिग्रहण क्यों किया जाएगा? यह सरकार की पक्षपात नीति है जो बांके बिहारी मंदिर और विंध्यवासिनी मंदिर का अधिग्रहण किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को सिरसागंज जन कल्याणम के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मंदिरों का अधिग्रहण का सगूफा सरकार की तानाशाही भी है। धर्म के मुद्दों की राजनीति कर सरकार एकतरफा संदेश देना चाहती है। देश में असहिष्णुता का राप अलापने वाले भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। अगर ऐसा होता तो आमिर खान अपनी पत्नी के साथ देश में सकुशल नहीं रह रहे होते। प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था और किसान नीति पर फेल बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 76 जगह सूखाग्रस्त हैं लेकिन सरकार ने 30 से भी कम जिलों को सूखा ग्रस्त घोषित कर किसानों के साथ अन्याय किया है। मोदी सरकार अपने हर वादे और मुद्दे पर कायम है। विधान सभा चुनाव में भाजपा का परचम विरोधियों को करारा जवाबे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें