फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली आचार्य विमल सागर की बिनौली यात्रा

Sun, 06 Dec 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गली लोहियान स्थित दिगंबर जैन मंदिर चौबीस टोंक में धार्मिक समारोह आयोजित किए गए। रविवार को बिनौली यात्रा बैंडबाजे के साथ निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। आचार्य विमल सागर महाराज की प्रतिमा की स्थापना विधिविधान से की जा रही है।
विज्ञापन

आचार्य विमल सागर महाराज की बिनौली यात्रा नसियाजी मंदिर से शुरु हुई। बालयोगी अमित सागर महाराज ससंघ और क्षुल्लक समर्पण सागर महाराज के निर्देशन में बिनौली यात्रा का शुभारंभ हुआ। बिनौली यात्रा में आचार्य विमल सागर महाराज के स्वरूप की झांकी को शामिल किया गया। बैंडबाजे की धुन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। डाकखाना चौराहा, गंज मोहल्ला, सदर बाजार होते हुए गली लोहियान मंदिर में जलेब संपन्न कराई गई। वहां मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लोकेंद्र पाल जैन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद आचार्य विमल सागर महाराज कल्याणक की शुरुआत की। राजस्थान से पधारे प्रतिष्ठाचार्य सुरेशचंद्र जैन ने विधिविधान से पूजा अर्चना कराई। शाम आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रवीन जैन, राहुल, विनोद जैन, सुनील जैन, राजेश जैन, प्रेमबाबू जैन, मुकेश कुमार जैन, अशोक पाडेय, रोबिन जैन गोलू, बीनू जैन आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें