फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चूड़ी जुड़ाई समय केरोसिन की डिब्बी फटी, दंपत्ती झुलसे

Fri, 21 Mar 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
डिब्बी फटने से झुलसे युवक को सरकारी ट्रामा सेंटर लाते परिजन। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को चूड़ी जुड़ाई करते समय केरोसिन की डिब्बी फट गई। जिससे आग लग गई। आग लगने से जुड़ाई कर रहे दंपत्ती झुलस गए। दोनों को आनन-फानन में सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सरजीवन नगर निवासी बबलू और उसकी पत्नी रूबी घर पर ही चूड़ी जुड़ाई कर रहे थे। तभी अचानक केरोसिन की डिब्बी अधिक गर्म हो जाने के कारण फट गई। डिब्बी फट जाने से दोनों ही गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। दोनों को एंबुलेंस से सरकारी ट्राॅमा सेंटर भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। बबलूू ने बताया कि चूड़ी जुड़ाई करने के लिए पहले केरोसिन आता था, लेकिन अब केरोसिन की जगह कुछ और मिल रहा है। जिससे इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इससे पहले भी चूड़ी जुड़ाई करते समय कई लोग झुलस चुके हैं। कई बार शिकायत के बाद भी इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

खड़े ट्रक में लगी आग, जलकर हुआ राख
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र सुहागनगर स्थित ओपी पार्क के पास ग्राउंड में एक खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। क्षेत्रीय लाेगों ने बताया कि कूड़े के ढेर में आग लगने के कारण खड़े ट्रक में अचानक आग पकड़ ली। वहीं, कई लोग ट्रक की बैटरी में शॉर्टसर्किट होने से आग लगने की संभावना जता रहे थे। संवाद
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र नालबंद चौराहा स्थित इंतकाव इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में बृहस्पतिवार की शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोग बुझाने में जुट गए। सूचना पर फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग पहले ही बुझाई जा चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें