फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कार न मिलने पर मासूम को छीनकर विवाहिता को घर से निकाल दिया

Mon, 09 Jun 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
टूंडला। ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर नौ महीने की मासूम को छीनकर घर से निकाल दिया है। विवाहिता ने पति व सास के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला गोला राजा का ताल व हाल निवासी हाजीपुर नैरा थाना बरनाहल, मैनपुरी निवासी प्रीती कुमारी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व टीटू कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि पति व सास विवाहिता से अतिरिक्त दहेज में स्कार्पियो व पांच लाख रुपये की मांग के साथ शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। पति टीटू ने अपनी मां के साथ मिलकर 28 मई को शराब के नशे में रात्रि 11:30 बजे उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में विवाहिता गंभीर घायल हो गई। दूसरे दिन ससुरालियों ने विवाहिता को नौ महीने की मासूम पुत्री अदिति को छीनकर घर से निकाल दिया।
विवाहिता ने पति टीटू कुमार व सास कपूरी देवी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें