फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: उधार के रुपये मांगने पर सरिया से सिर फोड़ा, 12 टांके आए

Fri, 22 Dec 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में दोस्त से उधार के रुपये वापस मांगने पर दबंग ने लाठी और डंडों से बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद जान से मारने की नीयत से सरिया से उसके सिर फोड़ दिया, जिससे 12 टांके आए हैं। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला मोहम्मदगंज निवासी इमरान ने दोस्ती के खातिर लाल चौक गढ़ैया निवासी नीरो को कुछ माह पूर्व 20 हजार रुपये उधार दिए थे। नीरो ने कई बार झूठे वायदे किए, लेकिन वापस नहीं किए। इमरान ने शिकायत उसके घर पर कर दी। फिर भी समस्या हल नहीं हो सकी। मंगलवार को इमरान पुन: रुपये मांगने उसके घर पहुंचा तो नीरो ने लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस बीच नीरो के पिता अख्तर, भाई आसिफ और राजू भी आ गए। सभी ने मिलकर लाठी और डंडों से बुरी तरह इमरान की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर चारों आराेपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं। उनके घर पर ताला पड़ा हुआ है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



न मारने की करता रहा मिन्नतें
पीड़ित इमरान ने बताया कि कहासुनी के बाद नीरो और उसके परिवार के लोगों ने अचानक हमला कर दिया था। अकेला पड़ने पर उसने मोहल्ले के लोगों से बचाने और आरोपियों से न मारने की मिन्नतें कीं, लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें