फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अभद्रता का विरोध करने पर दबंगों ने एफसीआई गोदाम के इंचार्ज का पीटा

Fri, 22 Dec 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी। थाना नारखी क्षेत्र के एफसीआई गोदाम में गाड़ी देरी से छोड़ने पर परिवहन ठेकेदार के अनौपचारिक प्रतिनिधि ने अपने साथियों के साथ गोदाम इंचार्ज से गाली-गलौज की। विरोध करने पर बेरहमी से उसके साथ पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में चार लोगों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है।जलेसर रोड स्थित ब्रह्मदेव पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एफसीआई गोदाम में बृहस्पतिवार को दबंगई की सारी हद पार हो गई, लेकिन चौकी के प्रभारी या फिर यहां तैनात पुलिस को मामले की भनक तक नहीं लगी। गुलशन नामक युवक गोदाम इंचार्ज के पद पर तैनात है। उसका आरोप है कि परिवहन ठेकेदार का खुद को प्रतिनिधि बताकर गाड़ी जल्दी ले जाने की बात को उसके द्वारा मना किया गया था। बस इसी बात को बदला लेने के लिए उक्त दबंग किस्म के लोग अपने साथ पांच से छह लोगों को लेकर पहुंचे और गाड़ी को गोदाम स्थित धर्मकांटे पर खड़ा कर दिया। उसके बाद उसके साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराकर शिकायती पत्र दिया। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें