फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं, धान, आलू का बेहतर उत्पादन करने वाले किसान सम्मानित

Fri, 23 Dec 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।
विज्ञापन
कृषि भवन प्रांगण में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान डीएम राजेश प्रकाश ने कहा कि किसान नई तकनीकी का प्रयोग करके अधिक लाभ कमाएं। उन्होंने उन्नतशील किसानों को प्रशस्तिपत्र, पुरस्कार राशि के चेक एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। उन्होंने कहा किसान वैज्ञानिक तरीके और फसल चक्र का प्रयोग करके अधिक लाभ कमा सकते हैं। कामर्शियल क्राप पर जोर देते हुए डेयरी को साथ जोड़ने का आह्वान किया। किसान हाईवे से ही सटी मंडियों में जाकर फसलों की बिक्री करें। उन्होंने कृषि वैज्ञानिक डा. सुभाष शर्मा, किसान अमरनाथ शर्मा उसायनी के साथ ही जिले के गेहूं, धान, सरसों, आलू का बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मानित किया। उप निदेशक कृषि प्रसार एसके दुबे ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के साथ ही अन्य योजनाओं की जानकारी दी। डीएचओ बलजीत सिंंह ने आलू उत्पादन में नए प्रयोग की जानकारी दी। जिला विकास अधिकारी आरकेराम,पीडीसर्वेशचंद्र यादव, सीबीओ डा. प्रभंजन शुक्ला, मत्स्य के श्रीकिशन शर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी योगेंद्र कुमार, कृषि वैज्ञानिक ओमकार सिंह, डा. सुभाष शर्मा, तेजप्रताप यादव, आशा यादव ने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने किया।
यह हुए सम्मानित
किसान सम्मान दिवस में गेहूं उगाने में पुरुषोत्तम सिंह, धनप्रताप शर्मा, सरसों में देवेंद्र सिंह, रतन सिंह, धान में जयप्रभा देवी, दिवारीलाल, अरहर में छत्रपाल, ऊधम सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें