जिला अस्पताल में अपनी बारी की प्रतीक्षा में ओपीडी के बाहर बैठी महिलाएं
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। प्रदेश सरकारी द्वारा जारी नए आदेश के तहत शनिवार को लॉकडाउन रहा। ऐसे में मेडिकल कॉलेज पहुंचने वाले कई मरीजों को लौटा दिया गया। हालांकि निजी चिकित्सकों की क्लीनिकों पर खासी भीड़ रही।
लॉकडाउन का असर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है। मरीजों की संख्या कम हैं। इसके बावजूद चिकित्सक मरीजों को नहीं देख रहे हैं। कर्मचारी मरीजों को लौटा रहे हैं। शनिवार को भी महिला अस्पताल परिसर में इलाज करानी आई महिलाओं को लौटा दिया गया। कर्मचारियों ने मरीजों से सोमवार को आने के लिए कहा। फतेहाबाद से आई कृष्णा देवी ने कहा कि बहन को दिखाना था।
अल्ट्रासाउंड में गांठें बताई हैं लेकिन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने नहीं देखा। कर्मचारियों ने सोमवार को आने को कहा ह।ै सोफीपुर से आई पप्पन ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाना था लेकिन गेट पर बैठे कर्मचारी ने सोमवार को आने के लिए कह दिया। पूजा देवी ने कहा कि नसबदी कराने आए थे। पहले भी आए तो गेट पर बैठे स्टाफ ने कह दिया कि बाद में आना। शनिवार को आए तो सोमवार को आने को कहा है।
- अस्पताल में ओपीडी चालू है। कई मरीज भी देखे गए हैं। नसबंदी भी शुरू हो चुकी है। किसी भी मरीज को नहीं लौटाया जा रहा है। यदि अगर किसी मरीज को समस्या है तो हमसे आकर संपर्क करें।
डा. साधना राठौर, सीएमएस