फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से नारकीय जीवन जीने को मजबूर शिवसिंह पुर के लोग

विज्ञापन
फिरोजाबाद। टूंडला के गांव शिवसिंहपुर में जलभराव से गुजरते ग्रामीण। - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। तहसील क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुर के लोग आज भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गंदे पानी की निकासी न होने के कारण आरसीसी मार्ग भी कीचड़ में तब्दील हो चुका है। इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

गांव शिवसिंहपुर के लोगों ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि गांव में बने तालाब के ओवरफ्लो हो जाने के बाद गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है। इतना ही नहीं नालियों की नियमित सफाई न होने और सही निकासी न होने के कारण भी गंदा पानी सड़कों पर आ गया है। मच्छर पनपने से जीना दूभर हो गया है। पक्की सड़क भी कीचड़ में तब्दील हो गई है। जिससे आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी कई बार ग्राम प्रधान व बीडीओ से शिकायत की गई, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि यही हाल गांव की गलियों का बना हुआ है।
खड़ंजे ठीक न होने के कारण भी उन्हें आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उन्हें समस्या से निजात दिलाई जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं कराया जाता है तो वह अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। चेतावनी देने वालों में सुनील यादव, रामकिशन, विनोद मास्टर, दिलावर सिंह, संजू यादव, कटोरी देवी सविता, कालीचरन, अर्चना, रामबेटी, रामवीर सिंह आदि प्रमुख रूप से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें