फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहों पर खराब पड़ी हैं ट्रैफिक लाइटें

विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहाग नगर चौराहे पर खराब पडी ट्रैफिक लाइटें। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विकास प्राधिकरण चौराहों पर लाखों रुपये की ट्रैफिक लाइट लगाने के बाद उनका रखरखाव करना भूल गया। सुभाष तिराहे के अतिरिक्त शहर के अन्य तीन चौराहों पर लाइट तो दूर उनके खंभे तक शेष नहीं है।
विज्ञापन

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को तत्कालीन डीएम नेहा शर्मा ने फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगवाई थी। करीब चार लाख रुपये की कीमत से लगाई गई ट्रैफिक लाइटों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी तय नहीं हो सकी। ऐसे में ट्रैफिक लाइट के सिग्नल तो दूर अपितु खंभे तक नहीं बचे।
नगला बरी चौराहे पर एक ओर सिग्नल लाइट खंभे पर लगी नजर आती है पर दूसरी ओर नहीं। जाटवपुरी चौराहे पर भी यही हाल है। आसफाबाद चौराहे पर ट्रैफिक लाउट ही गायब हो गई। इस चौराहे की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पहले डिवाइडर को हटवाया गया लेकिन बाद में चौराहे पर कोई काम नहीं हुआ। सुहाग नगर चौराहे पर लाइट लगी हैं लेकिन जलती नहीं। विकास प्राधिकरण की अनदेखी के कारण ट्रैफिक लाइट व्यवस्था फेल पड़ी है।
विज्ञापन

दो वर्ष से ट्रैफिक लाइट के लिए कोई धनराशि विकास प्राधिकरण द्वारा खर्च नहीं की गई। जेई इलेक्ट्रिकल्स के बीमार होने के ही कारण मुझे जानकारी नहीं है। लाइटों को ठीक कराने को लेकर कोई बजट नहीं है।
कप्तान सिंह - एक्सईएन विप्रा फिरोजाबाद।
चौराहों पर ट्रैफिक लाइट प्राधिकरण की ओर से लगवाई गई थी। इनकी देख-रेख की जिम्मेदारी विप्रा की है। यातायात विभाग के पास इसके लिए कोई बजट का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन

नीरज मिश्रा - प्रभारी यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें