फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 फुटा रोड पर फिर फटी जेडाझाल की पाइप लाइन, सड़क पर बह रहा पानी

विज्ञापन
नगला बरी चौराहे से सैलई चौराहे तक जाने बाले 60 फुटा रोड पर जेडाझाल परियोजना की लाइन टूटने के बाद सड? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगला बरी से सैलई की ओर जाने वाले 60 फुटा रोड पर जेडाझाल परियोजना के अंतर्गत डाली गई पाइप लाइन फिर से फट गई। हजारों लीटर पानी सड़क से होते हुए नालियों में बह रहा है। लेकिन लाइन को ठीक कराने की सुध किसी को नहीं है। पाइप लाइन फटने से कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन

नगला बरी पानी की टंकी को गंगा जल से भरने के लिए जल निगम द्वारा जेडाझाल परियोजना के अंतर्गत पानी की पाइप लाइन 60 फुटा रोड पर डाली गई थी। जो आए दिन फटने के साथ ही लीकेज हो जाती है। दो दिन पूर्व भी यह लाइन फटने के साथ ही कई स्थानों से लीकेज हो गई। इसके बाद भी जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों को पानी की पाइप लाइन ठीक कराने की सुध नहीं है। जिसके चलते हजारों लीटर पानी प्रतिदिन सड़क के माध्यम से नालियों में बह रहा है।
प्रेशर से पानी न पहुंचने के कारण आसपास के क्षेत्रों में पानी का संकट बना हुआ है। क्षेत्रीय लोगों को कहना है कि इसकी शिकायत करने के बाद भी आज तक लाइन को ठीक नहीं कराया गया है। जबकि पाइप लाइन लीकेज और फटने के कारण कई स्थानों पर सड़क पर जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें