वाणिज्यकर कार्यालय में हडताल के दौरान धरना देते कर्मचारी नारेवाजी करते हुए
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शुक्रवार को चार सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर वाणिज्य कर विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। वाणिज्य कर विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कैडर स्ट्रक्चर के संबंध में आईआईएम लखनऊ की रिपोर्ट को लागू करने, वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति नियमावली में परिर्वतन एवं रिक्त पदों को तत्काल भरने की मांग कर रहे हैं।
यूपी वाणिज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने शुक्रवार को अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर नारेबाजी भी की। धरना प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेद्र कुमार, वीरेंद्र पाल सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, नरेश कुमार, धीरेंद्र पाल, शंकरलाल, रूस्तम सिंह, रितु शर्मा, गायत्री देवी एवं सत्यवीर सिंह आदि मौजूद थे। संवाद