कलक्ट्रेट सभागार में जल शक्ति अभियान की बैठक लेते डीएम मौजूद अधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। केंद्रीय स्तर की टीम ने जल शक्ति अभियान की समीक्षा के लिए जिले में बुधवार को दोबारा दस्तक दी। बैठक के दौरान अधिकारियों से फीड बैक लेने के साथ ही टीम के सदस्य कई जगहों जाकर अभियान की समीक्षा की।
बुधवार को कलैक्ट्रेट सभागार में भारत सरकार के संयुक्त सचिव अजय तिवारी व पांच सदस्यीय टीम ने जिले में जल संचयन कार्यक्रम की समीक्षा की। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने जलशक्ति अभियान से जुडे क्रियाकलापों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रमुख सरकारी कार्यालयों शिक्षण संस्थानों एवं कोल्ड स्टोरेज में अभी तक 52 जगह रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापना की जानकारी दी।
समीक्षा के दौरान डार्क जोन शामिल छह ब्लाकों की सभी 394 ग्राम पंचायतों स्तर जागरूकता अभियान इसरो वैज्ञानिकों द्वारा सुझाए उपायों को लेकर तैयार की गई कार्ययोजना की जानकारी दी। सीडीओ नेहा जैन के अतिरिक्त डीडीओ अरविंद चंद्र जैन एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।