फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक की पाइप लाइन नहीं झेल पा रही है पानी का प्रेशर

विज्ञापन
कोटला रोड स्थित टूटी पडी जेडाझाल परियोजना की लाइन से बहता पानी को बताते बगीची के संत - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जेड़ाझाल परियोजना के तहत डाली गई प्लास्टिक की पाइप लाइन पानी का प्रेशर नहीं झेल पा रही है। पानी अधिक प्रेशर से आने के कारण सप्लाई शुरू होते ही पाइप लाइन फट जाती है। इस कारण घरों तक पूरे प्रेशर से पानी नहीं पहुंच पा रहा है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर को गंगा जल देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 432 करोड़ की जेड़ाझाल परियोजना दी। इस योजना के तहत शहर में टंकियों के साथ सीडब्लूआर बनवाए गए। 317 किलो मीटर नई पाइप लाइन डाली गई है। घर - घर पानी की सप्लाई पहुंचाने के लिए जिस पाइप लाइन का प्रयोग विभागीय अधिकारियों द्वारा कराया गया। उसकी गुणवत्ता पर अब सवाल खड़े होने लगे है। जिन स्थानों पर पानी का प्रेशर अधिक है वहां पाइप लाइन लीकेज और फट जाने की समस्या आ रही है। जिन क्षेत्रों में पाइप फट जाते हैं उन क्षेत्रों में पानी सड़क पर फैलने लगता है।
इन स्थानों पर लीकेज और फटी है पाइप लाइन
बघेल कालोनी में अजय बघेल के मकान के पास और काली मंदिर के पास पाइप लाइन लीकेज है। सत्यनगर टापाकलां रोड पर चिराग की बाउंड्री के समीप और चौराहे के पास। जलेसर रोड खत्ताघर के समीप, रामनगर में डॉ. रामकुमार की क्लीनिक के पास। इसके साथ ही अन्य स्थान है जहां आज भी पाइप लाइन फटी होने के साथ ही पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन

साठफुटा रोड पर तीन दिन तक फैलता रहा पानी
सैलई साठफुटा रोड पर तीन दिन पूर्व पानी के प्रेशर से फटी लाइन को जल निगम के अधिकारियों द्वारा मंगलवार को ठीक करा दिया। लाइन को ठीक कराने से पूर्व क्षेत्र की सप्लाई रोक दी गई थी।
पाइप लाइन डालने को लेकर हुआ था विरोध
मोहल्ला तिलक नगर की पीपल वाली गली में घटिया पाइप लाइन डालनेे का क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद पूनम शर्मा के साथ विरोध किया था। पूनम शर्मा का कहना था कि जिस पाइप का प्रयोग जल निगम द्वारा किया जा रहा है वह पानी का प्रेशर नहीं झेल सकता। क्योंकि पाइप की गुणवत्ता काफी खराब है। जिसको लेकर दो दिन तक काम भी प्रभावित रहा था।
बघेल कालोनी में पिछले आठ दस दिन से पाइप लाइन लीकेज है। जिसके चलते दूषित पानी आ रहा है। कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन आज तक लाइन को ठीक नहीं किया गया।
- हेेमलता बघेल कालोनी निवासी
पाइप लाइन फटने के कारण सड़क पर जलभराव हो गया है। लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। पानी भी गंदा आ रहा है।
- सरलादेवी बघेल कालोनी निवासी
पाइप लाइन डालने के लिए जिस पाइप का प्रयोग किया गया था। वह निर्धारित कंपनी का ही है। ज्वाइंट के कारण दिक्कत आ रही है। जहां से भी लीकेज की जानकारी मिलती है उसी ठीक कराया जाता है।
- राकेश कुमार - अधिशासी अभियंता जल निगम
फोटो -
जल निगम के पाइप लगाकर ठेकेदार ने बनाई थी पुलिया
- विभाग ने निकलवाए पाइप, कॉलोनी के लोगों का रास्ता हुआ बंद
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। कोटला रोड श्रीराम कालोनी के बाहर नाला निर्माण के दौरान पुलिया का निर्माण न होने से अब क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि नाले के ऊपर ठेकेदार द्वारा जल निगम के पाइप को रखकर अस्थाई पुलिया का निर्माण कर दिया था। जल निगम द्वारा पाइप निकाले जाने के बाद श्रीराम कालोनी के निवासियों के लिए रास्ता रुक गया है।
श्रीराम कालोनी निवासी शिव कुमार का कहना है कि दो माह पूर्व नगर निगम द्वारा कोटला रोड पर नाले का निर्माण कराया गया था। नाले का निर्माण श्रीराम कालोनी से आगे जैन सीमेंट वालों की दुकान तक होना था। लेकिन ठेकेदार द्वारा न तो निर्धारित स्थान तक नाले का निर्माण कराया गया और न ही पुलिया बन सकी। क्षेत्रीय लोगों की निकासी के लिए ठेकेदार द्वारा जल निगम के पाइपों को रखकर मिट्टी आदि डाल दी गई थी। मंगलवार को जल निगम के कर्मचारी पाइप उठाकर ले गए। जिससे क्षेत्र का रास्ता भी रुक गया। वहीं पानी की निकासी भी प्रभावित हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिया निर्माण की मांग की है।

कोटला रोड गल्लामंण्डी के पीछे बघेल कॉलानी में टूटी पडी जेडाझाल परियोजना की लाइन से बहता पानी- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें