फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली से पूर्व नगला पचिया के लोगों को मिलेगा गंगा जल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगला पचिया नई आबादी में रहने वाले करीब सौ से अधिक लोगों को जल्द ही गंगा जल मिलना शुरू हो जाएगा। जल निगम के जिस क्षेत्र में पाइप लाइन नहीं थी। वहीं नई पाइप लाइन डलवाने का कार्य शुरू करा दिया है। जिससे लोगों को दीपावली पर गंगा जल मिल सके।
विज्ञापन

नई आबादी नगला पचिया के कुछ हिस्से में जल निगम द्वारा पाइप लाइन डलवा दी गई थी। कुछ हिस्से में पाइप लाइन डालने का कार्य शेष रह गया था।
जिससे करीब सौ परिवारों को गंगा जल नहीं मिल रहा था। इन परिवारों को दीपावली से पूर्व गंगा जल देने के लिए विभाग ने करीब एक किलो मीटर क्षेत्र में नई पाइप लाइन डलवाने का कार्य शुरू करा दिया है। लाइन डलने के साथ ही लोगों को कनेक्शन कर दिए जाएंगे। जिस क्षेत्र में विभाग पाइप लाइन डलवा चुका है। वहीं पर जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने टीम के साथ शनिवार को निरीक्षण करने के साथ ही पुन: खोदाई कराकर लाइन को चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें