फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को बंधक बना लाखों की लूट

Sun, 25 Jan 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला जगदंबानगर में देर रात बदमाशों ने एक गोदाम पर धावा बोल दिया। हथियारों के बल पर चौकीदार को बंधक बना लिया। गोदाम के जंगले काटकर बदमाश लाखों रुपये का माल लूट कर ले गए। घटना की जानकारी होते ही गोदाम स्वामी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की पड़ताल कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन



मूलरूप से सत्यनगर निवासी शिवशंकर गुप्ता का जगदंबानगर में चूड़ी में प्रयोग किए जाने वाले केमिकल का गोदाम है। रात के समय गोदाम पर चौकीदार हरीशंकर निवासी सुहाग नगर रखवाली के लिए रहता है। शनिवार रात करीब एक बजे चार बदमाशों ने गोदाम पर धावा बोल दिया। जंगले को तोड़ने का प्रयास किया तो चौकीदार की नजर उन पर पड़ गई। चौकीदार ने विरोध करते हुए शोरगुल करने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे बंधक बना लिया।


बदमाश गोदाम का जंगल काटकर अंदर प्रवेश कर गए। यहां से करीब तीन लाख रुपये का केमिकल, लैपटॉप व हजारों रुपये की नकदी लूट कर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदार ने गोदाम स्वामी और पुलिस को सूचना दी। गोदाम स्वामी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें