फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बर्बादी, सड़क पर आया अन्नदाता

Mon, 13 Apr 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो्, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

खुद के खाने को खरीदना पड़ेगा गेहूं
- जहांगीरपुर निवासी महेंद्र सिंह बोले गेहूं बेचना तो दूर खाने तक को हो जाए यही बहुत है। फसल करने के बाद भी गेहूं बाजार से खरीदना पड़ेगा।
- शैतान सिंह ने कहा चार बीघा गेहूं में कुछ नहीं बचा रही कसर रविवार की बारिश ने पूरी कर दी। ऐसी बारिश तो कभी नहीं देखी। अकाल जैसे हालात हैं।
- भगवानदास बोले कि फसल बर्बादी के सर्वे के नाम पर तो लेखपाल खानापूरी करते हैं। गरीबों की कोई सुनने को नहीं आता।
- मालती देवी बोलीं कि हमाओ तो पूरे गेहूं बर्बाद है गयो कोई तो देख ले। महिला समझी कि सर्वे करने वाली टीम है तो वह खुद भी खेतों की ओर ले जाने की जिद करने लगी।

लेखपाल ने घर बैठकर किया सर्वे
किसान बोले कि हमारे गांव में एकऊ कूं मुआवजो नाएं मिलो..। लेखपाल तौं घरन में बैठकें सर्वे कर गओ। कोई सुनवाई नाएं भई। खेत के खेत गेहूं के बरबाद है गए, कोई तो सुनें।
विज्ञापन



दस दिन बंद रहेगा कटाई गहाई का काम
रविवार को हुई झमाझम बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई एवं गहाई का काम दस दिन तक बंदर रहेगा। यदि धूप नहीं खिली तो गेहूं का जो दाना पड़ा है वह सड़ जाएगा।


आलू की फसल अधिकांश घरों अथवा कोल्ड में पहुंच गई। लेकिन गेहूं व जौ की 85 से 90 प्रतिशत तक फसल खुले आसमान के नीचे है। रविवार को हुई बारिश से गेहूं का दाना सड़ेगा। यदि मौसम तुरंत साफ हो, तभी कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अखिलेश पांडेय, जिला कृषि अधिकारी फीरोजाबाद।


किसान दिवस कल होगा
उप निदेशक कृषि प्रसार डीपी सिंह ने कहा किसान दिवस का आयोजन 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे डीएम विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में होगा। किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। सभी अधिकारी समय से पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें