फीरोजाबाद में जल निगम में टीटीएसपी से जुड़ी फाइलों के गायब होने के मामले को सीडीओ सुजीत कुमार ने गंभीरता से लिया है। सोमवार शाम वह खुद जल निगम दफ्तर पहुंचे। उन्होंने लिपिकों से फाइलें खोजने के निर्देश दिए।
जल निगम द्वारा ग्रामीण अंचल के पानी के संकट को ध्यान में रखते 65 करोड़ से अधिक की लागत से 752 टीटीएसपी की स्थापना कराई थी। सीडीओ ने बीडीओ के ही माध्यम से टीटीएसपी की स्थलीय जांच कराई तो मौके पर 506 ही टीटीएसपी मिली। वर्तमान सीडीओ सुजीत कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। सीडीओ सुजीत कुमार ने मामले की जांच को पिछले दो दिनों से जलनिगम से फाइलें मांगी थी। फाइलों को खोजने में विभाग जुटा था। अवकाश के दो दिनों में लिपिक भी मौजूद रहा लेकिन कोई अभिलेख नहीं मिला। सीडीओ सुजीत कुमार खुद दोपहर जल निगम कार्यालय पहुंच गए। सीडीओ के पहुंचने के साथ ही विभाग में हड़कंप मच गया। उन्होंने टीटीएसपी से जुड़ी फाइलों को खंगलवाना शुरू कर दिया है।
शासन ने की सांसद आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा
सांसद आदर्श ग्राम योजना की शासन की ओर से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। सीडीओ सुजीत कुमार एवं जिला स्तरीय अधिकारी भी शामिल थे। सीडीओ सुजीत कुमार ने बताया कि जिले में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव का ही चयन ही नहीं हुआ है। इसके कारण यहां के लिए कोई निर्देश ही नहीं मिले हैं। सांसद जी से गांव के चयन के संबंध में भी बातचीत की जाएगी। प्रदेश में फीरोजाबाद एवं बहराइच के सांसद ने अब तक सांसद आदर्श गांव का चयन नहीं किया है।