फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर मुनीम से 1.85 लाख रुपये लूटे

Sun, 11 Jan 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने आईबी कारखाने के मुनीम से 1.85 लाख रुपये और आठ लाख के ड्राफ्ट तथा चेक लूट लिए। लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बदमाशों की तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन



उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर निवासी राजेश बंसल नगला भाऊ स्थित प्रमोद कुमार मित्तल की आईबी ग्लास फैक्ट्री में मुनीम के पद पर नौकरी करते हैं। रविवार दोपहर राजेश बंसल छिंगामल बाग निवासी प्रमोद कुमार मित्तल के भाई राजकुमार मित्तल के घर से 1.85 लाख की नकदी तथा आठ लाख रुपये के ड्राफ्ट और चेक को बैग  में रखकर बाइक से फैक्ट्री जा रहे थे। वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित आनंद ग्लास फैक्ट्री के पीछे पहुंचे थे, तभी बाइक सवार तीन युवकों ने राजेश की बाइक को रोक लिया। वह कुछ समझ पाते एक युवक ने बैग को छीनने का प्रयास किया।


राजेश ने विरोध किया तो दूसरे बदमाश ने तमंचा तान दिया। उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई। इसके बाद बदमाश नगदी से भरा बैग लूट कर ले गए। राजेश ने शोरगुल किया तो आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। थानाध्यक्ष दक्षिण का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें