फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में गूंजा सरकारी दवा से आलू बर्बादी का मामला

Tue, 17 Mar 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टूंडला क्षेत्र में सरकारी दवा का प्रयोग करने से आलू की फसल बर्बाद हो गई। विधायक मनीष असीजा ने इस मामले को विधानसभा में उठाया। विधायक ने पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।  
विज्ञापन



मनीष असीजा ने कहा कि टूंडला कृषि रक्षा इकाई से किसान द्वारा साइथैन एम-45 दवा जिन किसानों ने खरीदी थी उनकी 90 प्रतिशत से भी अधिक आलू की फसल बर्बाद हो गई। यह आलू बिक्री और बीज योग्य भी नहीं रहा है। किसानों का कहना है कि इस आलू को उबालने पर भी नहीं गलता है। लखनऊ की सरकारी लैब से गलत दवा को ही पास किया है। विधायक ने कहा कि दवा के खाली रैपर और शील्ड पैकेट भी किसानों के पास उपलब्ध हैं। प्रकरण की जांच किसी एजेंसी से कराने और किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। मामला विधानसभा में उठाए जाने के बाद डीएम विजय किरन आनंद ने मामले की जांच डीएचओ बलजीत सिंह से कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें