फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एससी प्रमाणपत्र नहीं बनने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 22 Jul 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देते धनगर महासभा के पदा​धिकारी
विज्ञापन
टूंडला। धनगर महासभा उत्तर प्रदेश ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र जारी करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। महासभा ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय दबरई पहुंचकर अपनी मांग रखी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 7 जुलाई 2025 को गजट जारी कर दिया है कि धनगर समुदाय को अंग्रेजी में अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई प्रशासनिक अधिकारी प्रमाण पत्र जारी करने में आनाकानी करता है तो उसके लिए दंड का प्रावधान भी है।
ज्ञापन सौंपने वालों में डीएल पाल, महावीर, दिनेश धनगर, वीरेंद्र धनगर, रामनरेश धनगर, राहुल धनगर, रीतिपाल, भूरी सिंह, प्रमोद पाल और विनोद धनगर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें