दुर्गा नगर में सफाई कार्य का निरीक्षण करते नगर आयुक्त प्रशांत नागर व अन्य अधिकारी। स्त्रोत: विभ
- फोटो : दुर्गा नगर में सफाई कार्य का निरीक्षण करते नगर आयुक्त प्रशांत नागर व अन्य अधिकारी। स्त्रोत: विभाग
फिरोजाबाद। सोमवार को औचक निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त वार्ड 16 ओर 49 में सफाई व्यवस्था से जुड़ी खामियां नजर आईं।क्षेत्रीय सफाई नायक को सुधार की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
सोमवार को नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने स्वच्छता,प्रकाश विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ड 49 दुर्गानगर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान भट्ठी वाली गली स्थित नालियों में सिल्ट जमा मिली। गलियों के नुक्कडों पर कचरा पसरा दिखा।मोहल्ला स्थित खाली प्लांटों में गंदगी के ढेर जमा थे। आयुक्त ने संबंधित सफाई नायक राजेंद्र सिंह को चेतावनी जारी की है। वहीं जिन खाली प्लाटों में गंदगी के ढेर दिखे। उन पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद भी मौजूद रहे। संवाद