फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहर्रम के जुलूस के दौरान दीवार गिरी, तीन बच्चियां घायल

Thu, 13 Oct 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
दीवार
विज्ञापन
 बुधवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला कश्मीरीगेट में दीवार गिरने से तीन बालिकाएं घायल हो गईं। जुलूस में भदगड़ मच गई। दीवार के मलबे में दबी बच्चियों को क्षेत्रीय लोगों ने बाहर निकाला और जिला अस्पताल भर्ती कराया। एक बच्ची की हालत गंभीर है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे कश्मीरीगेट क्षेत्र से ताजियाें का जुलूस निकल रहा था। जुलूस को देखने के लिए बच्चियां बाबू जी की दीवार पर चढ़ी तो दीवार गिर गई। जुलूस में भदगड़ मच गई। इस दौरान तीन बच्चियां दीवार के मलबे में दब गईं। कुछ युवतियां और बच्चियां मामूली रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोग राहत कार्य में जुट गए। मलबे में दबी अलीशा (10) पुत्री इसरार, निशा (12) पुत्री इकरार और सना (9) पुत्री तालिक को बाहर निकाला। उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। निशा और तालिक को भर्ती कर लिया गया। अलीशा की हालत गंभीर होने पर परिवारीजन उसको निजी अस्पताल ले गए। हादसे की खबर लगने पर पुलिस, बसपा नेता आसिफ नसीर आदि जिला अस्पताल आ गए। बसपा नेता आसिफ नसीर ने बताया कि जो दीवार गिरी थी, वह नौ इंच की थी। इसके चलते हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें