नगर के विभिन्न विद्यालयों में हिंदी दिवस मनाया गया। पौधरोपण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
यंग स्कालर्स एकेडमी में हिंदी दिवस पर कृपाशंकर शर्मा ने कहा कि हिंदी राष्ट्र भाषा ही नहीं हमारी मातृ भाषा है। कार्यक्रम में प्रबंधक डा.एके आहूजा, निदेशक डा. संजीव आहूजा, निदेशिका ईशा आहूजा व प्रधानाचार्या पूजा कपूर मौजूद थे।
बीडीएम म्यू कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेें कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डा. नीता सक्सेना की अध्यक्षता में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। संगीत विभाग की छात्राओं ने महाप्राण निराला जी की रचना वर दे वीणा वादिनी वर दे सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संगीत की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। हिंदी भाषा की प्रासंगिकता, भाषागत समस्याओं के संदर्भ में देविका जौहरी, शारदा, शिवांगी सिंह एवं प्रगति ने कविताएं एवं गीत प्रस्तुत किए। प्रिया शर्मा एवं इशिता, निवेदिता, मनु शर्मा, प्रवक्ता वर्ग में संस्कृत विभागाध्यक्षा डा. शैल वर्मा, डा. सीमा जैन, डा.विनीता सक्सेना, डा. शशिरानी शर्मा थे। संचालन हिंदी विभागाध्यक्षा डा. शशिप्रभा तोमर ने किया।