फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बार एसोसिएशन के छह पदों के लिए आज होगा मतदान

Thu, 25 May 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के छह पदों के लिए मतदान शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच होगा। अध्यक्ष, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ महासचिव, कोषाध्यक्ष एवं सहसचिव पद के लिए मतदान सुबह आठ बजे मतदान की शुरुआत होगी, जो तीन बजे तक चलेगा। मतदान के बाद मतगणना के साथ परिणाम घोषित किया जाएगा। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अनूप चंद्र जैन एडवोकेट, चुनाव संयोजक प्रभात कुमार नगीना, चुनाव अधिकारी यतीशचंद्र यादव ने संयुक्त रूप से वार्ता के दौरान बताया कि बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 26 मई को बार हॉल में मतदान सुबह आठ बजे से प्रारंभ होकर शाम को तीन बजे तक चलेगा। इसमें जिले के 1047 अधिवक्ता मतदान में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान करने के लिए आने वाले अधिवक्ताओं को सीओपी नंबर साथ लाना होगा। बिना नंबर के किसी को मतदान नहीं करने दिया जाएगा। मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए हैं। तीन बूथों पर 250-250 मतदाता तथा एकबूथ पर 297 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन

चुनाव के लिए सहायक चुनाव अधिकारी की टीम तैनात की है। बार हॉल की 50 मीटर परिधि में सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को हटवा दिया है। चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष कराने के लिए अंदर कैमरा लगाने के साथ ही बाहर एलईडी लगाकर पूरी गतिविधि को लाइव दिखाया जाएगा। मतदान के दौरान प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग मतपत्र दिया जाएगा। इनके कलर अलग होंगे। मतगणना के दौरान इनको कलर के हिसाब से छांटने के साथ ही मतगणना होगी। मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतगणना चार बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना होने के साथ परिणाम घोषित किया जाएगा।



ये प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
1-अध्यक्ष- रामनाथ यादव, महेंद्र सिंह यादव, नीरज यादव, धर्मेंद्र पाल सिंह, रमेशचंद्र गुप्ता, पंचम सिंह गुर्जर, जयप्रकाश यादव उर्फ जेपी, देवेंद्र सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह कुशवाह, सच्चिदानंद दीक्षित (सच्चो)।
विज्ञापन

2-महासचिव- रविंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव उर्फ बीटू, विमल बाबू यादव, कृष्ण कुमार चौहान, राजेश कुमार यादव, संजय बाबू, प्रवीन कुमार यादव, योगेंद्र सिंह, दिनेशचंद्र यादव।
विज्ञापन

3-वरिष्ठ उपाध्यक्ष- सुधीर कुमार शर्मा, राजकुमार यादव, रघुराज सिंह यादव, सुंदर सिंह यादव, हरिशंकर।
4-कनिष्ठ उपाध्यक्ष- धर्मेंद्र कुमार यादव, शीबा खान, विनोद कुमार, माधव सिंह गोरख।
5-कोषाध्यक्ष- प्रदीप कुमार जादौन एडवोकेट, मुकुल वर्मा, छत्रपाल सिंह बाबा, संजय पाठक, वकील खान, कृष्ण कुमार सिंह राजपूत
6-सहसचिव-तीन पदों के लिए सुभाष चंद्र राजपूत, हेमंत कुमार, आनंद गौतम उर्फ अन्ना ठाकरे, सतेंद्र सिंह यादव, मधुर यादव व मोहम्मद अहमद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें