फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने लिया विवेकानंद के विचारों पर चलने का संकल्प

विज्ञापन
गांधीपार्क चौराहा स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते राष्ट्रीय विद्यार्थी म - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रमों में युवाओं ने स्वामी जी के बताए विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। विचार गोष्ठी आयोजित हुई। महामंत्री अमित कुमार ने कहा कि एबीवीपी स्वामी विवेकानंद के विचारों के आधार पर कार्य करती है। कार्यक्रम में मनीष पोनियां, उपदेश सिंह, दीपक बघेल आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच द्वारा विवेकानंद चौक स्थित स्वामी जी की प्रतिमा की सफाई एवं माल्यार्पण किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिकेत जैन, दीपक कुशवाह,सनी प्रजापति, निकुंज मिश्रा, प्रथ्वी प्रजापति एवं ब्रजकिशोर आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय युवा वाहिनी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश संगठन मंत्री ह्देश शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन वृत पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में प्रमोद गर्ग, विपिन विथरिया, राहुल गर्ग एवं धर्मेद्र राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया
भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि विवेकानंद जी युवा के मार्गदर्शक एवं प्रेरणाश्रोत हैं। अध्यक्षता ठाकुर मोहन ङ्क्षसह संचालन एसके भटनागर ने किया। अशोक शर्मा, सूर्य प्रकाश रावत,विवेक शर्मा, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे। नेहरू युवा मंडल नगला बरी के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। चुन्नी देवी विद्या मंदिर पर आयोजित संगोष्ठी का आयोजन राजीव सिसौदिया ने किया। स्वामी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। इस अवसर पर स्वच्छता, सांस्कृतिक एवं नुक्कड़ नाटक के कार्यक्रम भी हुए। मुख्य रूप से रश्मि कुमार, शुभम दुबे, कंचन शर्मा, शालिनी शर्मा, सोहेल खान एवं रेशू खान आदि मौजूद रहीं। संचालन रवि उपाध्याय ने किया। रजत शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई
जिला युवा कमेटी द्वारा गोपी श्याम इंटर कॉलेज में युवा दिवस आयोजित किया गया। चेतन दीक्षित के निर्देशन में एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई। निखिल शर्मा ने विवेकानंद जी उद्घोषित उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रूको मत का संदेश दिया। अनिकेत सिंह अन्नू,हिमांशु यादव, आयुष गुप्ता,फै ज खान,संतोष,राहुल आदि मौजूद रहे। कमेटी के मेहताब अंजुम ने जानकारी दी कि सामान्य प्रतियोगिता का परिणाम दो फरवरी को घोषित किया जाएगा।

गांधीपार्क चौराहा स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुचें भारतीय सवर्ण मह?- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें