गांव कुतुकपुर चनौरा में झगड़े के दौरान युवक का कान काट दिया
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के गांव कुतुकपुर चनौरा में शुक्रवार देररात मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में एक युवक का कान काट दिया गया। हमले में घायल युवक स्वयं जिला अस्पताल पहुंच गया।
थाना रामगढ़ के गांव कुतुकपुर चनौरा निवासी बिट्टू सिंह (27) पुत्र अमर सिंह कुशवाह का शुक्रवार रात गांव के ही चेतराम पक्ष से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। इस दौरान चेतराम पक्ष के लोगों ने बिट्टू सिंह पर हमला कर दिया और खुरपी से उसका कान कट गया।
वहीं मारपीट में बिट्टू के परिवार महिलाएं कमलेश देवी पत्नी शिवशंकर, कविता पत्नी दौजीराम और मोनू पुत्र अमर सिंह घायल हो गए। हमले में घायल बिट्टू कटा हुआ कान लेकर अपने भाई के साथ अस्पताल पहुंच गया। बिट्टू को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ श्याम सिंह ने कहा कि गांव कुतुकपुर चनौरा में मारपीट की सूचना मिली थी। पीआरबी की टीम गांव में गई थी। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।