फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक - 1 में भी दुकानें बंद होने से कोटला रोड के दुकानदार परेशान

विज्ञापन
कोटला रोड पर दुकानदारों के साथ बैठक के दौरान दो गज की दूरी का मानक तार-तार दिखा। लोग इस तरह से सट कर - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अनलॉक 1.0 में भी कोटला रोड के बाजार के नहीं खुलने के कारण शुक्रवार को दुकानदारों ने नगर विधायक मनीष असीजा के समाने अपनी समस्या रखी। इस पर विधायक ने सक्षम अधिकारी से बात कर बाजार खुलवाने के संबंध में मंथन करने की बात कही। लॉकडाउन के लागू होने के बाद से कोटला चुंगी चौराहे से बंबा चौराहे तक का बाजार बंद है। शुक्रवार को कोटला रोड के दुकानदारों ने शर्मा बुक सेंटर के पास बैठक की। बैठक में मौजूद नगर विधायक मनीष असीजा के सामने दुकानदारों ने बताया कि बाजार के नहीं खुलने के कारण उनके ऊपर किराए का बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन

वहीं दुकानों में सामान बर्बाद हो रहा है। कई दुकानदारों के समक्ष रोजी रोटी का संकट है। विधायक ने दुकानदारों की बात सुनने के बाद कहा कि इस संबंध में वह सक्षम अधिकारी से बात करेंगे। दुकानदार इस पर सहमत हो गए। बैठक में विजय शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, प्रकाश राठौर गोल्डी, रामबाबू झा, शांति स्वरूप, उत्तम गुप्ता, मनीष गुप्ता, सुनील जैन, सर्वेश जैन, ईश्वर दयाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा के साथ बैठक के दौरान कोटला रोड के दुकानदार्र सामाजिक दूरी की पालन करना भूल गए। दुकानदार पास-पास खड़े हो गए। दुकानदारों को देखकर राहगीर भी बोलने लगे कि यहां तो सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। विधायक की नजर पड़ी तो उन्होंने दुकानदारों को सामाजिक दूरी बनाते हुए खड़ें होने की नसीहत दी। दुकानदारों को दूर-दूर खडे़ होने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें