फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बिलेहना, नगला गोकुल में भी फैला वायरल

Sun, 18 Sep 2016 12:08 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
गांव बिलहना, नगला गोकुल में भी फैला वायरल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मरीज ज्यादा, चिकित्सक एक, जांच के नाम पर खानापूरी
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से सीधे तौर पर मरीजों का नुकसान हो रहा है। शनिवार को भी हड़ताल और विश्वकर्मा जयंती के अवकाश से स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों का अकाल पड़ गया। गांव बिलेहना और गोपालपुर में सैकड़ों वायरल पीड़ितों का इलाज सिर्फ एक चिकित्सक  के भरोसे रहा। इलाज में खानापूर्ति करना मजबूरी बन गया।
गांव बिलेहना में स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को मरीजों का इलाज करने पहुंची। डॉ. महाराज सिंह एवं दीनदयाल ने ही कैंप की कमान संभाली। डॉ. महाराज सिंह ने ही 262 मरीजों की नब्ज टटोली। आठ मरीजों की रक्त स्लाइड बनाई।
विज्ञापन


 चिकित्सक से लेकर दवा बांटने वालों की संख्या में कैंप में कमी नजर आई क्योंकि अन्य चिकित्सक हड़ताल पर या फिर विश्वकर्मा जयंती की छुट्टी पर थे। इसके बाद शाम को टीम नगला गोकुल में पहुंची। यहां भी टीम ने मरीजों को दवा बांटी। सैकड़ों मरीज देखे। हालांकि मरीज स्वास्थ्य कैंप से संतुष्ट नहीं थे। झोलाछाप के यहां इलाज कराने को लोग मजबूर हैं। सीएमओ डॉ. पुष्कर आनंद का कहना है कि चिकित्सक पहले से कम हैं। हड़ताल से कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


नगला केसरी में फैला वायरल
मदनपुर ब्लाक के नगला केसरी गांव में वायरल फैला हुआ है। दर्जनों की संख्या में लोग बीमार हैं। यहां बने स्वास्थ्य केंद्र पर कोई चिकित्सक तैनात नहीं है। इससे मजबूरन मरीजों को झोलाछाप से इलाज कराना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि चार दिन से वायरल फैला हुआ है। सैकड़ों से ज्यादा लोग बीमार हैं। मगर स्वास्थ्य टीम अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें