फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मार डाला लकडबग्घा

Tue, 01 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना की तलहटी से निकल कर गांव की ओर भागे लकडबग्‍घा  को बदनपुर कर्खा के समीप तालाब किनारे ग्रामीणों ने घेर लिया। लाठी डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना की तलहटी से निकल कर गांव की ओर भागे लकडबग्‍घा  को बदनपुर कर्खा के समीप तालाब किनारे ग्रामीणों ने घेर लिया। लाठी डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। सीओ शिकोहाबाद, थानाध्यक्ष मक्खनपुर के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर लकडबग्‍घा का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम मंगलवार सुबह करीब आठ बजे का है। गांव बदनपुर कर्खा के ग्रामीणों को अचानक शोरगुल की आवाज सुनाई दी, तो वह भी घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने देखा की जंगली जानवर के पीछे करीब 50-60 लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ रहे है। यह देख बदनपुर कर्खा के ग्रामीण भी भीड़ में शामिल हो गए। उन्होंने जंगली जानवर को गांव के बाहर तालाब किनारे घेर लिया और उस पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। जंगली जानवर पर तब तक लाठियां बरसाई गई, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। कोतवाल मक्खनपुर देवेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग और पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। सीओ शिकोहाबाद वीके तिवारी के साथ डीएफओ वीएस शुक्ल भी टीम के साथ पहुंचे। वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जंगली जानवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया। सीओ शिकोहाबाद वीके तिवारी का कहना है कि उनको सूचना मिली थी कि ग्रामीणों ने चीता को मार गिराया है। इसलिए वह खुद मौके पर पहुंचे थे। लेकिन बाद में पता चला कि ग्रामीणों ने चीता नहीं बल्कि लकडबग्‍घा को मारा है। 


बच्चों पर हमला बोलने के बाद सक्रिय हुए थे ग्रामीण
ग्रामीणों की माने तो जंगली जानवर ने गांव दतावली में कुछ बच्चों पर हमला बोल दिया था। इसके बाद दतावली, हरदासपुर, रानीपुरा के साथ अन्य गांव के लोगों ने उसका पीछा शुरू किया था। लकडबग्‍घा जान बचाकर बदनपुर कर्खा निवासी अवनीश के घर में घुस गया था। तब कहीं जाकर वह पकड़ में आया था। 
विज्ञापन



पोस्टमार्टम रिपोर्ट से तय होगी कार्रवाई: डीएफओ
डीएफओ विनोद शंकर शुक्ल का कहना है कि शिकोेहाबाद क्षेत्र के बदनपुर कर्खा में लकड़बग्घा (हायना) मृत अवस्था में पड़ा मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर टीम को भेजा गया था। अवकाश होने के कारण आज पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। उसके शव को शिकोहाबाद रेंज में सुरक्षित रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें