फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 90 दिन से फुंका ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। क्षेत्र के गांव विठवारा में पिछले करीब 90 दिनों से ट्रांसफॉर्मर फुंका पड़ा है। इसके चलते गांव के आधे से अधिक हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों को अंधेरे में रहने के साथ ही मोबाइल चार्ज करने तक के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर बदलवाने के लिए कई बार जेई और एसडीओ से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। मंगलवार को यदुवीर सिंह, शिवप्रताप, मोहम्मद सैफ, किशनपाल, इमरान खान, राहुल सहित अन्य ग्रामीण विद्युत विभाग के एक्सईएन से मिलने पहुंचे। उन्होंने एक्सईएन को प्रार्थना पत्र देकर जल्द से जल्द फुंका ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इसी ट्रांसफॉर्मर से गांव के प्राथमिक और जूनियर विद्यालय में भी बिजली आपूर्ति होती है। बिजली न होने के कारण उमस भरी गर्मी में विद्यालय आने वाले बच्चों और शिक्षकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया तो वह उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें