फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ग्रामीणों पर पोल उखाड़ने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 13 May 2026 07:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
थाना जसराना के बड़ागांव का मामला, टीजीटू के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

जसराना। घरेलू एवं नलकूप की विद्युत लाइन को अलग-अलग करने के लिए लगाए जा रहे विद्युत पोलों को तोड़ने का ग्रामीणों पर आरोप है। मौके पर जांच के लिए विद्युत उपकेंद्र जसराना पर तैनात टीजीटू गए तो उनके साथ ग्रामीणों ने अभद्रता कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र जसराना पर तैनात टीजीटू अधिकारी सौरभ राजपूत निवासी जौरी खुद बड़ा गांव का कहना है कि घरेलू एवं नलकूप की विद्युत लाइन को अलग करने के लिए पोल लगाए जा रहे हैं। दो दिन पूर्व लगाए गए पोलों को 11 मई की रात्रि में ग्रामीणों द्वारा तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर पूरे मामले की जांच करने के लिए गए विद्युत अधिकारी के साथ सिवेंद्र सिंह, कमलेश, वरुण पचौरी, सुधीर, संजू एवं अन्य लोग निवासीगण बड़ा गांव थाना जसराना ने अभद्रता कर दी। किसी तरह से खुद को बचाकर विद्युत अधिकारी ने पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस को पूरी सूचना दी। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि आरोपियों द्वारा पोल उखाड़ने पर गांव की आपूर्ति बाधित हुई है। वहीं अधिकारी भी भयभीत है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें