टूंडला। गांव लतुर्रा में विद्युत ट्रांसफार्मर के छह माह से अधिक समय से फुंके होने के बावजूद इस तरफ विभाग ने कोई ध्यान दिया। ग्रामीण सर्द मौसम में अंधकार में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने फुंके ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
एक तरफ सरकार विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने पर उसे 24 घंटे में बदलाने का दावा करती है, वहीं लतुर्रा गांव में ग्रामीण छह माह से अंधकार में रह रहे हैं। जबकि गांव में दो ट्रांसफार्मर हैं, परंतु विभाग ने मनमानी कर एक ट्रांसफार्मर को नलकूप के लिए कर दिया है और उससे सभी घरों के कनेक्शन हटा दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उपकरण शोपीस बने हुए हैं।
मोबाइल चार्ज करने के लिए भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही सर्द मौसम में अंधेरा होने से चोर-बदमाशों का भय बना हुआ है। मांग करने वालों में पुष्पेन्द्र उपाध्याय, प्रवेश पचौरी, रामदेव पचौरी, राजेश कुमार, अश्वनी जैन, राजवीर सिंह, बृजेश कुमार, रामकुमार, मोतीराम, चंदन सिंह, मनोज कुमार आदि हैं।
विज्ञापन
गांव लतुर्रा में फुंके विद्युत ट्रांसफार्मर की जानकारी नहीं है। किसी ग्रामीण ने शिकायत भी नहीं दी है। अगर ट्रांसफार्मर फुंक गया है तो उसे जल्द से जल्द बदलवाया जाएगा।