फिरोजाबाद/टूंडला/जसराना/शिकोहाबाद/नारखी/एका। गांव की सरकार मंगलवार को शपथ ग्रहण कराए जाने के साथ वजूद में आ गई। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। वर्चुअल शपथ के दौरान कई बार नेट कनेक्टिविटी की दिक्कत रही। प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों ने किसी गांव में पंचायत भवन, कहीं स्कूल प्रांगण तो कहीं पुस्तकालय भवन में शपथ ली। शपथ दिलाने के बाद ग्राम प्रधानों ने विधिवत चार्ज ग्रहण किया। 27 मई को संघटित ग्राम पंचायतों के प्रधान पहली बैठक करने की जानकारी दी।
जिले की संघटित ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम वर्चुअल मंगलवार को 11 बजे से प्रारंभ हो गया। शपथ ग्रहण के दौरान प्रधान एवं सदस्य नए परिधान में सजे-धजे दिखाई दिए। प्रधान के साथ-साथ गांव की कैबिनेट को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सुबह से प्रारंभ होकर शाम तक चलता रहा। अधिकांश ब्लॉकों में बीडीओ तो नारखी एवं अरांव में तहसीलदारों ने शपथ दिलाई। इसके साथ डीएम की ओर से प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारियों को तैनात किया था।
अलीनगर कैंजरा राजा का ताल में आशादेवी पत्नी नारायणदत्त उर्फ नीरज यादव ने शपथ ली। सचिव मानप्रताप, डॉ. भूपेंद्र, विश्व प्रताप मौजूद थे। मोढ़ा ग्राम पंचायत में केंद्र एवं राज्य सरकार से पुरस्कार प्राप्त कर चुकी मिथिलेश यादव ने शपथ ग्रहण के साथ पंचायत का चार्ज संभाला। रामनिवास यादव, रवींद्र सिंह पप्पू, शैलेंद्र शुक्ला सहित अन्य ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद थे। अरांव ब्लॉक की कंथरी ग्राम पंचायत में युवा इंजीनियर प्रदीप कुमार के प्रधान पद की शपथ ग्रहण की। सचिव रजनेश कुमार के अलावा ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद थे। बीडीओ शिकोहाबाद डॉ.योगेंद्र कुमार ने बताया कि ब्लॉक के संघटित सभी 16 पंचायतों के प्रधान एवं सदस्यों को शपथ दिला दी है।
मैडम कल ले लूं शपथ,आज घर में कार्यक्रम है...
फिरोजाबाद। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेंगई के प्रधान ने बीडीओ को फोन किया कि मैडम आज घर में कार्यक्रम है कल शपथ ले लूं तो कैसा रहेगा। बीडीओ रचना गुप्ता ने स्पष्ट कर दिया कि आज शपथ नहीं लेगा उसका प्रधान पद भी चला जाएगा। यह सुनकर प्रधान सभी काम छोड़कर प्रधान पद की शपथ लेने अपने गांव पहुंच गए।
जब नेटवर्क ने दिया धोखा तो वीडियो कॉल करके कराई शपथ
फिरोजाबाद। सदर ब्लॉक की बीडीओ रचना गुप्ता ने बताया कि उसायनी ग्राम पंचायत के प्रधान पद की शपथ के दौरान अचानक नेटवर्क कम हो गए। काफी सुधार का प्रयास किया। सफलता नहीं मिली तो वीडियो कॉल करके शपथ दिलाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि ब्लॉक की 45 संघटित ग्राम पंचायतों में 35 को आज शपथ दिलाई गई जबकि दस को 26 मई को शपथ दिलाई जाएगी।
घूंघट की ओट में शपथ लेने पहुंची महिलाएं
फिरोजाबाद। ग्राम प्रधान की शपथ ग्रहण के दौरान कई महिला ग्राम प्रधान हों या फिर ग्राम पंचायत सदस्य शहथ ग्रहण समारोह में शामिल होने घूंघट की ओट में पहुंची। उन्होंने घूंघट में शपथ ली।
ग्राम पंचायत कंथरी में पंचायत सचिव ने दिलाई शपथ
शिकोहाबाद। ग्राम पंचायत कंथरी के पंचायत भवन में नवीन प्रधान को शपथ ग्रहण कराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी रजनेश कुमार ने ग्राम प्रधान ई. प्रदीप कुमार और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। जिसमें पुष्पेंद्र कुमार, रत्नेश कुमार, सचिन यादव, कुसुमा, सरोज कुमारी, गीता देवी, धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार, रामवीर सिंह, रामनरेश, दयाल श्री आदि मौजूद रहीं। वहीं सोभनपुर गांव में प्रधान राकेश कुमार को पंचायत सचिव उपेंद्र कुमार ने शपथ दिलाई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मलिक भी मौजूद रहे।
फोटो
ब्लॉकवार कहां कितने प्रधानों ने ली शपथ
ब्लॉक शपथ ली- आज लेंगे शपथ
फिरोजाबाद 35 -10
शिकोहाबाद 16 -00
अरांव 21 -02
नारखी 18 -03
मदनपुर 18 -07
टूंडला 17 -15
जसराना 24 -05
हाथवंत 13 -12
एका 25 -20
----------------------------
कुल 187 - 74
-----------------------------