फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम असरावली में किसान प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

Thu, 18 Feb 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम असरावली में कृषि विज्ञान केंद्र हजरतपुर द्वारा आयोजित अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन तिलहन पर सरसो प्रजाति आरएच 749 पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्र अध्यक्ष एवं प्रधान वैज्ञानिक डा. तेज प्रकाश मौजूद रहे। डा. तेज प्रकाश ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि तिलहन में सरसों की फसल का विशेष योगदान है। इससे कृषकों को खाद्यान्न की तुलना में अधिक लाभ होता है। उन्होंने कहा कि सरसों की नई प्रजाति से अधिक उत्पादन मिलेगा। वहीं देश तिलहन में सक्षम बनेगा। इसी क्रम में वैज्ञानिक डा. ओमकार सिंह यादव ने कृषकों को नयी प्रजाति के उत्पादन से संबंधित तकनीक की जानकारी दी और बताया कि इस समय सरसों में मांहू का अधिक प्रकोप है। इसकी रोकथाम के लिए 2 मिली प्रति लीटर पानी की दर से मोनोक्रोटोफास अथवा इमीडा क्लोरप्रिड की दवा का छिड़काव करें। सरसों की फसल पर क्लस्टर डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से जनपद में 30 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर 75 कृषकों के यहां प्रदर्शन हो रहे हैं। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, मुरारीलाल, सुनील कुमार, हरेंद्र कुमार, रामदीन आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


फोटो परिचय- ग्राम असरावली में  एक खेत पर सरसों का प्रदर्शन करते वैज्ञानिक।
फोटो संख्या पी-105
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें