राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में मौजूद सदस्य।
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर विज्ञान भारती ब्रज प्रांत व महिला आयाम ''शक्ति'' के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान भारती कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के जिला समन्वयक पूनम जैन और अश्वनी कुमार जैन ने किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व और डॉ. अब्दुल कलाम के वैज्ञानिक योगदान को विस्तार से समझाया। पूनम जैन ने इस दिन के अन्य वैज्ञानिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि 11 मई को ही भारत ने त्रिशूल मिसाइल का सफल परीक्षण किया था, जो एक शॉर्ट-रेंज मिसाइल है और तेजी से लक्ष्य पर वार करने में सक्षम है। इस अवसर पर रितिक, रोहित कुमार, सचिन कुमार, समीर खान, यश शर्मा, ज्योति, आयुषी, भावना, दीपिका, एंजल यादव, स्वीटी तिवारी, करिश्मा, संगम, दीक्षा, खुशी यादव आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।