फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विजिलेंस टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ा, किसान से इस काम के लिए मांगी थी घूस

Sat, 10 Jan 2026 10:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में विजिलेंस की टीम ने एक लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। लेखपाल किसान से जमीन की कुराबंदी के लिए 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था। 
विज्ञापन
गिरफ्तार लेखपाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र में कस्बे से शनिवार को सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) आगरा की टीम ने एका क्षेत्र में तैनात क्षेत्रीय लेखपाल रविंद्र कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लेखपाल पर आरोप है कि उसने एक किसान से जमीन की कुराबंदी के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन


लेखपाल के खिलाफ विजिलेंस टीम को राजपुर निवासी ग्रामीण सूबेदार ने शिकायत दी थी। सूबेदार का आरोप था कि कुराबंदी का मामला एसडीएम जसराना के न्यायालय में लंबित है। लेखपाल रविंद्र कुमार ने इस कार्य को करने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है। शिकायत की विजिलेंस टीम ने गोपनीय जांच तो मामला सही पाया गया। इसके बाद टीम ने शनिवार को लेखपाल को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया और सूबेदार से लेखपाल को फोन कराया। 

लेखपाल ने सूबेदार को रिश्वत के 20 हजार रुपये में से 10 हजार रुपये बतौर एडवांस देने के लिए एका कस्बा में किराए पर लिए गेस्ट हाउस के एक कमरे में बुलाया। इसी कमरे में लेखपाल ने अपना कार्यालय भी बना रखा है। तय प्लान के अनुसार विजिलेंस टीम ने सूबेदार को 10 हजार रुपये दिए, जिनकी नोट संख्या अपने पास दर्ज कर ली और नोटों पर केमिकल भी लगा दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद गेस्ट हाउस के पास टीम सादा कपड़ों में तैनात हो गई। जैसे ही लेखपाल ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये पकड़े, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। विजिलेंस शाखा आगरा की ओर से जारी प्रेसनोट के अनुसार आरोपी लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है, उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और न्यायिक अभिरक्षा की मांग की जाएगी।

विजिलेंस की अपील
यदि कोई सरकारी कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगे, तो हेल्पलाइन नंबर 9454401864 पर शिकायत दर्ज कराएं ।

एका थाना क्षेत्र से लेखपाल की गिरफ्तारी की सूचना मिली है। एका थाने पर कोई भी तहरीर विजिलेंस टीम ने प्रेषित नहीं की है। टीम लेखपाल को अपने साथ ले गई है।  -अमरीश कुमार, सीओ टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें