फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल टूटने से पांच दिन से नहीं आई बिजली

Mon, 28 Mar 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण दक्षिण क्षेत्र के नगला पचिया में पांच दिन से बिजली नहीं आई है। कई बार सूचना देने के बाद भी विभागीय कर्मचारी  टूटे पोल को जोड़ने नहीं पहुंचे। इससे आक्रोशित लोगों ने सोमवार सुहाग  नगर बिजली घर पर पहुंचकर विरोध जताया। तब जाकर सप्लाई चालू हो सकी।
विज्ञापन

दक्षिण  के क्षेत्र नगला पचिया में लोग विद्युत संकट से जूझ रहे हैं। जर्जर पोल आए दिन टूटने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था रामभरोसे चल रही  है। नगला पचिया में लगा एक विद्युत पोल करीब पांच दिन पूर्व टूट गया था,  जिससे क्षेत्र की सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई थी। बिजली के अभाव में लोग  बूंद-बूंद पानी को तरस रहे थे। पानी के लिए दूरदराज तक दौड़ लगानी पड़ रही  थी। कई बार सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग द्वारा टूट पोल नहीं  जुड़वाया गया। क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक लोग सोमवार को पहले श्रमिक नेता भूरी सिंह यादव के निवास महावीर नगर पहुंचे। वहां से सभी  लोग सुहाग नगर बिजलीघर पहुंचे। एसडीओ आरके पुष्कर से मिलकर  बिजली समस्या को लेकर नाराजगी जताई। एसडीओ ने लाइनमैन को फटकार लगाने  के साथ तत्काल सप्लाई चालू कराने के निर्देश दिए। एसडीओ ने कहा कि सोमवार को  नया पोल लगवाकर सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें