फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विहिप-बजरंग दल ने बांग्लादेश के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 23 Dec 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश पीएम का पुतला जलाते वि - फोटो : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश पीएम का पुतला जलाते विहिप,बंजरग दल के कार्यकर्ता। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री यूनुस खान के खिलाफ प्रदर्शन किया। बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाकर केंद्र सरकार से इस उत्पीड़न को रोके जाने की मांग की।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिंदू परिवारों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को जलेसर रोड स्थित क्लब चौराहे पर एकत्रित हुए। विहिप महानगर सेवा प्रमुख रवि शर्मा,बजरंग दल के संयोजक सत्यम बजरंगी के नेतृत्व में यूनुस खान का पुतला जलाया गया। विहिप के ब्रजप्रांत मंत्री राकेश त्यागी ने कहा कि बांग्लादेश में जिस प्रकार हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, वह उनकी जिहादी मानसिकता का परिचायक है। जिस प्रकार दीपू दास की निर्ममता पूर्वक हत्याकर उसके शव को बीच चौराहे पर जलाया गया वह निंदनीय है।
महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं विभाग मंत्री शशिकांत शर्मा ने कहा यूनिक सरकार को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। इस दौरान शैलेंद्र कुलश्रेष्ठ, गौरव कुलश्रेष्ठ, करण वाल्मीकि, विकास झा, नितिन राठौड़, देशदीपक, मनोज झा, नितिन आर्य, रवि पुराण, अनुज, तुषार वर्मा, आकाश, शिवम बघेल सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी के नेतृत्व में 24 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से घंटाघर से सुभाष तिराहा तक पैदल मार्च निकालने के साथ सुभाष तिराहे पर बांग्लादेश के कार्यवाहक पीएम यूनिस खान का पुतला जलाया जाएगा। एवं राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें