फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विक्रेताओं की कामबंद हड़ताल, राशन वितरण ठप

Sun, 20 Jul 2025 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विरोध जताते राशन डीलर
विज्ञापन
- छह माह से लाभांश का भुगतान नहीं होने से गुस्सा, अन्य मांगें भी उठाईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रांतीय आह्वान पर जिले के राशन विक्रेताओं ने रविवार को राशन सामग्री का वितरण नहीं किया, जिससे अधिकांश दुकानें बंद रहीं। कई कार्डधारक सुबह राशन लेने पहुंचे, लेकिन तीन दिन तक वितरण न होने की सूचना मिलने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा। राशन विक्रेता पिछले छह माह से बकाया लाभांश के भुगतान और लाभांश को 200 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के जिलाध्यक्ष अली मोहम्मद खान ने बताया कि परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार मेहरोत्रा ने कोटेदारों की विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिन की दुकानें बंद रखने का आह्वान किया था। इसी के तहत 20 जुलाई को वितरण की निर्धारित तिथि होने के बावजूद किसी भी दुकानदार ने राशन नहीं बांटा। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ जगहों पर वितरण शुरू हुआ भी था, लेकिन हड़ताल की जानकारी मिलते ही बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

राशन विक्रेताओं का कहना है कि उन्हें पिछले छह माह से लाभांश का भुगतान नहीं मिला है, जिसमें जनवरी और फरवरी माह का बाजरा लाभांश भी शामिल है। इसके अलावा, ठेकेदारों पर राशन सामग्री दुकानों तक न पहुंचाने और कुछ खाद्यान्न को गीला करके देने का भी आरोप है।
सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें उत्तर प्रदेश में 90 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिल रहा है, जबकि अन्य राज्यों में यह 200 रुपये प्रति क्विंटल है, जिसे वे भेदभावपूर्ण मानते हैं। वे 2001 से 2014 तक का एपीएल और एमडीएम का भाड़ा भी मिलने की मांग कर रहे हैं।

आज और कल भी जारी रहेगी हड़ताल
जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह आंदोलन 21 और 22 जुलाई को भी जारी रहेगा, और उन्होंने जिले के सभी राशन विक्रेताओं से हड़ताल के दौरान राशन सामग्री का वितरण न करने का आग्रह किया है। उन्होंने पहले दिन मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान कैलाश बघेल, अरुण यादव, दयाशंकर गुप्ता, मोहम्मद शमीम, हर्ष स्वरूप, कप्तान सिंह लोधी, राजूखान, जुनैद खान सहित कई अन्य कोटेदार मौजूद थे।
विज्ञापन



राशन विक्रेता अपनी मांगों को लेकर रविवार को कामबंद हड़ताल पर थे। इसके कारण रविवार को राशन सामिग्री का वितरण नहीं हो सका क्योंकि उनकी यह तीन दिवसीय हड़ताल प्रदेश व्यापी है।
सुनील कुमार, पूर्ति निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें