फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: माधौगंज ओवरब्रिज पर एक घंटे जाम में फंसे रहे वाहन

Fri, 01 Aug 2025 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
माधौगंज ओवरब्रिज पर जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद - फोटो : माधौगंज ओवरब्रिज पर जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
- भारी वाहनों की रोकथाम के लिए लगे अवरोधक बने मुसीबत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। माधौगंज-बटेश्वर ओवरब्रिज पर भारी वाहनों का आवागमन बाधित कर दिया है। वाहनों की रोकथाम के लिए अवरोधक कुछ इस तरह से लगा दिए गए हैं कि अब छोटे वाहनों का भी आवागमन बाधित हो गया है। इसके चलते माधौगंज ओवरब्रिज पर वाहन चालक जाम में लगभग एक घंटे तक फंसे रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार को यह नजारा माधौगंज ओवरब्रिज पर देखने को मिला। रेलवे के इस ओवरब्रिज के पिलर में दरार आ गई है। इसकी मरम्मत के लिए सेतु निगम के अधिकारियों ने अभी हाल ही में एसडीएम-सीओ के साथ बैठक की थी। जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि इस ओवरब्रिज की मरम्मत कार्य के लिए भारी वाहनों का ब्रिज पर आवागमन बाधित किया जाए। जिसके बाद ही मरम्मत का कार्य सही ढंग से सम्पन्न हो सकेगा। भारी वाहनों की रोकथाम के लिए माधौगंज ओवरब्रिज के समीप अवरोधक के रूप में बड़े-बड़े पत्थरों के डिवाइडर लगा दिए गए हैं, जोकि न सिर्फ भारी वाहनों, बल्कि दुपहिया एवं छोटे वाहनों के लिए भी परेशानी का सबब बन गए हैं। वहां से होकर अब टैम्पो, कार आदि का गुजरना भी मुश्किल हो गया है। इसके चलते इस ओवरब्रिज पर लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें