फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर फर्राटा भरेंगे वाहन तो शहर में लगेगा जाम

Sat, 20 Aug 2016 12:45 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
व्यापार मंडल की बैठक में गूंजा बिजली-कानून व्यवस्था का मुद्दा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आसफाबाद, जाटवपुरी, नगला बरी और सुभाष तिराहे पर लगेंगे बैरियर
विज्ञापन

बैरियर लगाकर ट्रैफिक रोकने से विकराल होगी जाम की समस्या
शहर से गुजरने वाले हाईवे पर होने वाले हादसों को कम करने और लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने बैरियर लगाने का काम शुरू कर दिया है। इससे हाईवे पर तो वाहन फर्राटा भरेंगे लेकिन बैरियर लगाने से अन्य मार्गों पर जाम की समस्या और भी जटिल हो जाएगी। दुकानदारों को नई व्यवस्था पसंद नहीं आ रही है।
 प्रशासन ने आसफाबाद, जाटवपुरी, नगला बरी और सुभाष तिराहे पर बैरियर लगाकर हाइवे पर आने वाले शहर के ट्रैफिक को रोकने की तैयारी की है। इससे जाटवपुरी चौराहा के साथ नगला बरी और सुभाष तिराहे से शहर की ओर जाने वाले मार्गों पर जाम की समस्या खड़ी हो जाएगी। यातायात पुलिस के साथ दुकानदारों की माने तो जिन स्थानों पर बैरियर लगाने का काम शुरू किया गया है, वहां से शहर का सर्वाधिक ट्रैफिक गुजरता है। बैरियर लगाकर हाईवे पर बने कट पर ट्रैफिक को  रोकने सेे जाटवपुरी चौराहे से रामगढ़ और हाजीपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम की समस्या खड़ी हो जाएगी। क्योंकि इन मार्गों पर रास्ता संकरा होने के साथ ही वाहनों के खड़े होने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। यहीं हाल नगला बरी चौराहे का है। शीतल खां रोड पर ट्रांसपोर्ट होने के कारण यहां पर दिन भर ट्रकों का आना जाना रहता है। साथ ही चूड़ी की ठेल और आटो भी इन रोड़ों पर चलते हैं। ऐसे में सुभाष तिराहे से शहर की ओर जाने वाले मार्ग पर रोडवेज बस स्टैंड होने से बसों के साथ ही भारी वाहनों का भी आना जाना रहता है। वहीं डग्गामार वाहन चालकों ने तिराहे पर अवैध स्टैंड भी बना लिया है। यदि बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया तो जाम की समस्या और विकराल हो जाएगी।
विज्ञापन


क्या कहते है क्षेत्रीय लोग
लालपुर निवासी बंटू यादव ने इस व्यवस्था की प्रशंसा करने के साथ ही कहा कि जब तक आसफाबाद से आसफाबाद रेलवे फाटक की ओर जाने वाले ट्रैफिक के लिए कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला जाएगा, तब तक कोई योजना कारगार साबित नहीं हो सकती।
 जाटवपुरी निवासी स्टेशनरी विक्रेता साबिर अली ने प्रशासन के इस प्रयास को सही ठहराते हुए कहा कि चौराहे पर आए दिन होने वाले हादसों में कमी आएगी।
नगल बरी निवासी कमल दुबे ने कहा कि इस योजना का लाभ केवल हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को ही मिलेगा। प्रशासन ने जो प्लानिंग की है, उससे शीतल खां और 60 फुटा रोड के साथ सर्विस रोड पर भी जाम लगेगा।
 मिष्ठान विक्रेता शैलेश जैन ने कहा कि जब तक डग्गेमार वाहनों के लिए स्टैंड की व्यवस्था प्रशासन नहीं कराता, तब तक समस्या का समाधान नहीं हो सकता।

क्या कहते है पुलिस अधिकारी
जिस समय हाईवे से ट्रैफिक निकाला जाएगा, उस वक्त शहर से आने वाले ट्रैफिक को बैरियर लगाकर रोका जाएगा। इससे हाईवे पर जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। साथ ही हादसे भी कम होंगे।
संजीव कुमार बाजपेयी, एसपी सिटी

गाजियाबाद की कंपनी सुधारेगी यातायात व्यवस्था
कंपनी प्रतिनिधियों ने अपर नगर आयुक्त ने मुलाकात कर बनाई प्लानिंग
गाजियाबाद की कंपनी शहर के प्रमुख चौराहों की यातायात व्यवस्था को सुधारेगी। कंपनी द्वारा शहर के प्रत्येक चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल व ट्रैफिक बूथ की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा। यातायात के नियमों के प्रति लोगों व वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा।
जिला व नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा की तर्ज पर नगर निगम प्रशासन ने फीरोजाबाद में भी चौराहों की यातायात व्यवस्था को वीओटी स्कीम के आधार पर प्राइवेट कंपनी को सौंपे जाने पर विचार किया जा रहा है। इसकी प्लानिंग के लिए गाजियाबाद की एड लिंक कंपनी के प्रतिनिधि राहुल व अनुज गुप्ता ने शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त से मुलाकात की। कंपनी प्रतिनिधि राहुल ने बताया कि कंपनी द्वारा शहर के सभी चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगवाए जाएंगे। जिन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं, उन्हें ठीक कराकर उनका संचालन किया जाएगा। साथ ही सभी चौराहों पर ट्रैफिक बूथ बनाने की योजना है, जिससे यातायात को नियंत्रित करने में आसानी हो। हाइवे के कई स्थानों पर यातायात की जानकारी देने वाले संकेतक लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि कंपनी द्वारा वीओटी स्कीम के तहत यह कार्य किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा कंपनी को कोई धनराशि नहीं दी जाएगी। कंपनी ट्रैफिक बूथ, यूनिक पोल पर विज्ञापन के जरिए स्वयं खर्चा वहन करेगी। इसके उपरांत यह नगर निगम को हैंडओवर किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें