फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर चाचा की मौत, भतीजा घायल

Fri, 21 Feb 2025 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। दिल्ली से उन्नाव जा रहे युवक की बाइक में बृहस्पतिवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सिरसागंज क्षेत्र में वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को ट्रामा सेंटर भिजवाया। वहां डाक्टर ने चाचा को मृत घोषित कर दिया।घटना सुबह चार बजे एक्सप्रेसवे के 74 किलोमीटर पर हुई। उन्नाव, बांगरमऊ के गांव रघुरामपुर निवासी विमल गौतम (19) और उनका हम उम्र भतीजा ब्रजेश कुमार दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। विमल के बड़े भाई मुंशीलाल की अगले महीने शादी है। परिवार में इसकी तैयारी चल रही थीं। चाचा-भतीजे भी इसी कार्य से उन्नाव जा रहे थे। दोनों एक ही बाइक से बुधवार शाम चार बजे दिल्ली से निकले। बाइक विमल चला रहे थे।
विज्ञापन

सिरसागंज क्षेत्र में कठफोरी के पास बुधवार देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किसी चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय विमल कुमार निवासी रघुरामपुर, बांगरमऊ उन्नाव की मौत हो गई। ब्रजेश मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती है। विमल पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। पुलिस से हादसे की जानकारी पर उनके बड़े भाई राजू और अन्य परिजन पोस्टमार्टम घर पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें