फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईवे पर टैंकर से टकराकर डिवाइडर में घुसी बस, तीन घायल

Fri, 21 Feb 2025 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। आगरा हाईवे स्थित नगला महादेव कट पर खडे़ तेल टैंकर में एक स्लीपर कोच बस टकराते हुए डिवाडर में जा घुसी। हादसे में बस में सवार तीन यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार सुबह सवा नौ बजे करीब की है। गुरुग्राम से सवारियां लेकर एक स्लीपर कोच बस औरैया जा रही थी। बस एफएच मेडिकल काॅलेज से निकल कर जैसे ही नगला महादेव कट पर पहुंची तभी सड़क पार करने के लिए खडे़ तेल के टैंकर से टकराते हुए डिवाइडर में घुस गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में रेखा, ब्रजकिशोर निवासी बसई रोड, रवि नगर गुरुग्राम और रेखा निवासी तिर्वा कन्नौज घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिल अस्पताल भिजवा दिया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि सड़क पार करने के लिए खड़े टैंकर से बस टकरा गई थी, तीन लोग घायल हुए थे। उन्हें अस्पताल भिजवा दिया था।
विज्ञापन


हादसे के बाद वाहनों की लगीं रहीं कतारें
टूंडला। हाईवे पर हुए हादसे के बाद डिवाइडर से टकराने के बाद बस हाइवे पर तिरछी हो गई। इसके चलते हाईवे पर जाम के हालात हो गए। वहीं वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने वाहनों को एक-एक कर निकाला। क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त बस को किनारे से कराया। इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका।

हादसों का कट बन गया है नगला महादेव कट
आगरा हाईवे पर नगला महादेव कट हादसों का स्थान बन गया है। इसके बाद भी हाईवे अथॉरिटी ध्यान नहीं दे रही है। नगला महादेव की ओर से आगरा और टूंडला की ओर से कोल्ड स्टोरेज, मैरिज होम, होटल, या एफएच मेडिकल काॅलेज जाकर टूंडला लौटने का यही कट है। यहां समुचित स्थान न होने पर वाहनों का कुछ हिस्सा सड़क पर रह जात है और तेज रफ्तार वाहन उससे टकरा जाते हैं। एनएचएआई को यहां अंडरपास अथवा चौराहे का रूप देना बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें