फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी समय से जमा करें अपना आयकर रिटर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। सिरसागंज में बुधवार शाम को होटल प्रताप रीजेंसी में आयकर विभाग की बैठक हुई। बैठक में आयकर विभाग के मंडल स्तरीय अधिकारियों ने व्यापारियों संग वार्ता कर उन्हे टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा तथा अपर आयुक्त मजहर अकरम ने कहा कि व्यापारी समय से अपना आयकर रिटर्न भरें।
विज्ञापन

बैठक में प्रधान आयकर आयुक्त जयंत मिश्र, अपर आयकर आयुक्त मजहर अकरम, डिप्टी कमिश्नर नरेश चंद्रा आदि सिरसागंज के प्रमुख व्यापारियों से वार्ता करने के लिये इटावा रोड स्थित प्रताप रीजेंसी में पहुंचे। करदाताओं को प्रोत्साहित करने के मद्देनजर आयकर विभाग के अधिकारियों तथा अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में नगर में कई व्यापारियों और शीतगृह एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में सीए अवधेश पाठक, अंबुज सिंघल, सीए अतुल गुप्ता, सीए विकास शर्मा, सीए कुशल गुप्ता, आयकर अधिवक्ता अशोक अग्रवाल तथा विवेक वर्मा आदि ने अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया मौजूद रहे। कार्यक्रम में कोल्ड स्टोर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह मैनेजर, महेश यादव, अरविंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें