फिरोजाबाद। एआरपी (अकेडमिक रिसोर्स पर्सन) चयन के लिए साक्षात्कार बुधवार को किए गए। लिखित परीक्षा एवं माइक्रो टीचिंग के पश्चात 12 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें से 7 का चयन व पांच अभ्यर्थियों को अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है।
इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों से टीचिंग मेथोडोलॉजी, मोटिवेशन, स्पोर्टी सुपर विजन की विधाएं एवं टीचिंग कंटेंट के संबंध में प्रश्न पूछे गए। आठ नवंबर को लर्निंग आउटकम की परीक्षा में गिरते स्तर पर आने वाली फरवरी माह की परीक्षा में किस प्रकार सुधार किया जाए इससे संबंधित प्रश्न पूछे गए।
कई अभ्यर्थियों द्वारा बहुत अच्छे प्रश्नों का जवाब दिया गया। कई अभ्यर्थियों द्वारा प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया गया। सामान्य तौर पर यह देखा गया कि अभ्यर्थियों की कंटेंट के प्रति समझ कम है। इसी कारण से पांच अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण हो गए। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि उत्तीर्ण पाए गए सात अभ्यर्थियों का सीडीओ द्वारा अनुमोदन करने के पश्चात नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। इसके साथ ही एआरपी के शेष 25 पदों के लिए पुन: विज्ञापन जारी होंगे।